Skip to main content

YOGI RAJ KE CM BANANE KUCH HI BAAD...


उत्तर प्रदेश में औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में आज एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के बाद उनके शव जला दिए जाने से सनसनी फैल गई।पुलिस सूत्रों ने बताया कि नौशे खान ने इससे पहले भी दो शादियां कर रखी थी। तिहरे हत्याकांड की वजह पहले हुई दो शादियां भी मानी जा रही है। हत्या करने वालों का इरादा संपत्ति हड़पना हो सकता है। नौशे खान तीन माहीने बाद सेवानिवृत्त होने वाला था। इस ट्रिपल मर्डर को उस समय अंजाम दिया गया है जब उत्तर प्रदेश में नए मुख्यमंत्री बने योगी आदित्यराज को सत्ता संभाले कुछ ही समय बीता है। वही औरंगाबाद में एक बीएसपी नेता की भी ह्त्या ने प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद होने की ओर इशारा कर दिया है। नए सीएम ने प्रदेश में बढ़ रहे क्राइम रेट्स पर नियंत्रण करने को अपनी प्राथमिकताओं पर गिनाया है। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरिक्षक राजेश मोदक ने तिहरे हत्याकांड को लेकर बताया कि रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत नौशे खान (59) और उसकी पत्नी आशमीन और डेढ़ वर्ष की बेटी शब्बो की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इस सिलिसले में रिपोर्ट दर्ज पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

BAREKING NEWS Jio de raha hai??

रिलायंस Jio के 4जी वाले उपभोक्ता 31 मार्च 2017 तक फ्री में कालिंग और डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 1 अप्रैल 2017 से यूजर्स को जियो सर्विसेस के लिए रिचार्ज कराना होगा। 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप लेने वाले अपनी सिम एक साल तक चालू रख पाएंगे। 11 दिनों के भीतर यह मेंबरशिप लेना जरूरी है, अन्यथा भारीभरकम पैसा चुकाना पड़ेगा। रिलायंस का फ्री उपयोग कर रहे ग्राहक 31 मार्च तक कम से कम 99 रुपए देकर एक साल तक इस फ्री स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। ये सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी.. अगर आप कॉलर ट्यून लगाना पसंद करते हैं और आपके पास JIO की सिम है तो कॉलर ट्यून फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको Jio4GVoice ऐप को करना होगा और मैसेज ऑप्शन पर जाकर JT लिखकर जियो सिम से 56789 पर भेजना होगा। जियो की कॉलर ट्यून सर्विस यूजर्स के लिए 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी।

RECORD: T20 क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने दिल्ली के मोहित अहलावत

नई दिल्ली: दिल्ली रणजी टीम में खेले 21 वर्षीय बल्लेबाज़ मोहित अहलावत आज टी20 क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. दिल्ली में खेले गए लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट फ्रेंड्स प्रीमियर लीग में इस युवा बल्लेबाज़ ने आतिशी पारी खेलते हुए महज़ 72 गेंदों पर तूफानी 300 रन बना डाले. 

ANUPAM KHER BOLO ?....

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसा है. अनुपम खेर ने कहा है कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है. स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर अनुपम खेर रायपुर में नौजवानों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. अनुपम खेर ने नौजवानों को कामयाबी के टिप्स दिए. इस दौरान अपने व्याख्यान में उन्होंने राबड़ी पर कुछ इस तरह से तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब एक लंगोटी वाला बगैर अश्त्र-शस्त्र के देश को आजाद करा सकता है, जब एक दस साल का बच्चा रोज नदी पर करके दस किलोमीटर चलकर स्कूल जाकर देश का प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बन सकता है तो कुछ भी हो सकता है. अनुपम खेर यही नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि 27 साल तक जेल में रहने के बाद नेल्सन मंडेला उसी देश का राष्ट्रपति बन सकते हैं तो कुछ भी हो सकता है. इसके बाद अनुपम खेर ने जो कहा उसे सुनकर लोग हंसे पड़े. उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी बिहार मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है. रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित एक व्याख्यान माला में बतौर मुख्य वक्त अनुपम खेर अपना भा...