Skip to main content

DIGITAL LIFE JIO


मुफ्त की चीजें हमेशा समझौता करने वाली नहीं होतीं। रिलायंस जियो को देखकर तो कम से कम यही कहा जा सकता है क्योंकि भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़े यही बताते हैं। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसंबर से अबतक रिलायंस जियो ने अपनी 4G सेवाओं में जबर्दस्त सुधार किया है और सबसे तेज 4G डाटा स्पीड देते हुए वोडाफोन और एयरटेल को पीछे छोड़ दिया है।ट्राई के मुताबिक देश के टेलीकॉम ऑपरेटरों में रिलायंस जियो की 4G स्पीड सबसे तेज है। दिसंबर से जियो की स्पीड नाटकीय रूप से ऊपर उठी है। इससे पहले अक्तूबर 2016 में ट्राई द्वारा जारी आंकड़े बता रहे थे कि जियो की 4G स्पीड, एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया जैसे टेलीकॉम ऑपरेटर्स की तुलना में सबसे धीमी थी।ट्राई द्वारा जारी आंकड़े इसके स्पीड टेस्टिंग ऐप माई स्पीड पोर्टल से लिए जाते हैं। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है और वेब यूजर्स भी इसे एक्सेस कर सकते हैं। जियो यूजर्स द्वारा स्लो स्पीड की शिकायतों के बाद यह उनके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है।ट्राई के माई स्पीड पोर्टल में रिलायंस जियो ऑपरेटर चुनने के बाद इसकी स्पीड 9।92 एमबीपीएस दिखाई गई है। जबकि एयरटेल को 8।07 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर और वोडाफोन को 7।53 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर रखा गया है। हालांकि अपलोड के मामले में जियो की स्पीड उतनी बेहतर नहीं है। अपलोडिंग के मामले में 4।09 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन पहले, आइडिया (3।9 एमबीपीएस) दूसरे, एयरटेल (3।31 एमबीपीएस) तीसरे और जियो (2।62) चौथे पायदान पर मौजूद है। यहां गौर फरमाने वाली बात यह है कि 31 दिसंबर 2016 को खत्म हुए जियो वेल्कम ऑफर की वैधता के साथ ही 4 जीबी स्पीड डाटा की सीमा को भी निर्धारित कर दिया गया है।जहां 31 दिसंबर से पहले यूजर्स को रोजाना 4जीबी अनलिमिटेड स्पीड के साथ 4G डाटा दिया जाता था, 1 जनवरी से शुरू हैप्पी न्यू ईयर के ऑफर में इसे 1जीबी प्रतिदिन कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

BAREKING NEWS Jio de raha hai??

रिलायंस Jio के 4जी वाले उपभोक्ता 31 मार्च 2017 तक फ्री में कालिंग और डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 1 अप्रैल 2017 से यूजर्स को जियो सर्विसेस के लिए रिचार्ज कराना होगा। 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप लेने वाले अपनी सिम एक साल तक चालू रख पाएंगे। 11 दिनों के भीतर यह मेंबरशिप लेना जरूरी है, अन्यथा भारीभरकम पैसा चुकाना पड़ेगा। रिलायंस का फ्री उपयोग कर रहे ग्राहक 31 मार्च तक कम से कम 99 रुपए देकर एक साल तक इस फ्री स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। ये सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी.. अगर आप कॉलर ट्यून लगाना पसंद करते हैं और आपके पास JIO की सिम है तो कॉलर ट्यून फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको Jio4GVoice ऐप को करना होगा और मैसेज ऑप्शन पर जाकर JT लिखकर जियो सिम से 56789 पर भेजना होगा। जियो की कॉलर ट्यून सर्विस यूजर्स के लिए 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी।

RECORD: T20 क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने दिल्ली के मोहित अहलावत

नई दिल्ली: दिल्ली रणजी टीम में खेले 21 वर्षीय बल्लेबाज़ मोहित अहलावत आज टी20 क्रिकेट में 300 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. दिल्ली में खेले गए लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट फ्रेंड्स प्रीमियर लीग में इस युवा बल्लेबाज़ ने आतिशी पारी खेलते हुए महज़ 72 गेंदों पर तूफानी 300 रन बना डाले. 

ANUPAM KHER BOLO ?....

फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर तंज कसा है. अनुपम खेर ने कहा है कि जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है. स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर अनुपम खेर रायपुर में नौजवानों की एक सभा को संबोधित कर रहे थे. अनुपम खेर ने नौजवानों को कामयाबी के टिप्स दिए. इस दौरान अपने व्याख्यान में उन्होंने राबड़ी पर कुछ इस तरह से तंज कसा. उन्होंने कहा कि जब एक लंगोटी वाला बगैर अश्त्र-शस्त्र के देश को आजाद करा सकता है, जब एक दस साल का बच्चा रोज नदी पर करके दस किलोमीटर चलकर स्कूल जाकर देश का प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री बन सकता है तो कुछ भी हो सकता है. अनुपम खेर यही नहीं रुके, आगे उन्होंने कहा कि 27 साल तक जेल में रहने के बाद नेल्सन मंडेला उसी देश का राष्ट्रपति बन सकते हैं तो कुछ भी हो सकता है. इसके बाद अनुपम खेर ने जो कहा उसे सुनकर लोग हंसे पड़े. उन्होंने कहा कि जब राबड़ी देवी बिहार मुख्यमंत्री बन सकती हैं तो देश में कुछ भी हो सकता है. रायपुर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित एक व्याख्यान माला में बतौर मुख्य वक्त अनुपम खेर अपना भा...