नोटबंदी के फैसले के ठीक दो महीने बाद बैंकों में जमा कुल राशि में करीब 3 से 4 लाख करोड़ की रकम कालाधन (जिस रकम पर टैक्स अदा न किया गया हो) है। यह खुलासा एक रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि यह रकम नोटबंदी के फैसले के बाद अगले 50 दिन के भीतर बैंक खातों में (500 और 1000 रुपए के नोट) जमा हुई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग से कहा गया है कि जिस रकम पर टैक्स अदा नहीं किया है उन बैंक खातों की जांच की जाए जिनमें 3 से 4 लाख करोड़ की रकम जमा हुई है। अधिकारी ने बताया कि हमारे पास काफी डेटा है जिसका विश्लेषण बताता है कि करीब 60 लाख बैंक खातों में 2 लाख से ऊपर की रकम जमा की गई है। खातों में जमा हुई कुल रकम 7.34 लाख करोड़ है।सूत्रों ने कहा कि 9 नवबंर 2016 के बाद पूर्वोत्तर में 10,700 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। इसके अलावा आतंकवाद से प्रभावित राज्यों में भी जमा हुए पुराने नोट के संबंध में जानकारी संबंधित प्रवर्तनकारी एजेंसियों को दे दी गयी है। इन क्षेत्रों पर सरकार की विशेष नजर है। आयकर विभाग उन खातों पर भी ध्यान दे रहा है जिनमें दो से ढाई लाख रुपए जमा हुए हैं लेकिन इनमें से कई का पैन नंबर, मोबाइल नंबर और पता एक ही है। ऐसे खातों में लगभग 42,000 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान है।सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खुले खातों में भी भारी भरकम राशि पुराने नोट के रूप में जमा होने के मामले भी जांच के दायरे में हैं। अगर किसी जन धन खाते में एक लाख रुपए से अधिक कैश जमा हुआ है तो खुफिया जानकारी के आधार पर उसकी जांच की जाएगी। इसके अलावा बंद पड़े खातों में भारी भरकम 25,000 करोड़ रुपए जमा होने का अनुमान है। नोटबंदी के बाद जमा हुई धनराशि से जुड़े मामलों की जांच आयकर विभाग के साथ-साथ ईडी और सीबीआई भी कर रही है। आयकर विभाग व्यापक स्तर पर आंकड़ों का विश्लेषण भी कर रहा है।
रिलायंस Jio के 4जी वाले उपभोक्ता 31 मार्च 2017 तक फ्री में कालिंग और डाटा का इस्तेमाल कर पाएंगे, यानी 1 अप्रैल 2017 से यूजर्स को जियो सर्विसेस के लिए रिचार्ज कराना होगा। 99 रुपए में प्राइम मेंबरशिप लेने वाले अपनी सिम एक साल तक चालू रख पाएंगे। 11 दिनों के भीतर यह मेंबरशिप लेना जरूरी है, अन्यथा भारीभरकम पैसा चुकाना पड़ेगा। रिलायंस का फ्री उपयोग कर रहे ग्राहक 31 मार्च तक कम से कम 99 रुपए देकर एक साल तक इस फ्री स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। ये सर्विस 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी.. अगर आप कॉलर ट्यून लगाना पसंद करते हैं और आपके पास JIO की सिम है तो कॉलर ट्यून फ्री में एक्टिवेट कर सकते हैं। इस सर्विस को एक्टिवेट करने के लिए आपको Jio4GVoice ऐप को करना होगा और मैसेज ऑप्शन पर जाकर JT लिखकर जियो सिम से 56789 पर भेजना होगा। जियो की कॉलर ट्यून सर्विस यूजर्स के लिए 1 अप्रैल के बाद भी फ्री रहेगी।
Comments
Post a Comment